ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर हुए कोरोना पॉजिटिव एम्स में चल रहा है इलाज कुछ दिन पहले प्रदेश स्तर के बड़े मंत्रियों के साथ कार्यक्रम में हुए थे शामिल

छत्तीसगढ़ कोरबा 15 नवंबर 2021 कोरबा जिले के कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, बदलते मौसम के बाद सर्दी जुखाम के चलते उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और करो ना जांच कराई गई इसके बाद उनके रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और उनका इलाज रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है,

सीएम के साथ कार्यक्रम में हुए थे शामिल

गौर करने वाली बात यह है कि संक्रमित पाए जाने से कुछ दिन पहले ही कटघोरा विधायक खरसिया में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित तमाम बड़े कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद ही विधायक को सर्दी जुकाम की शिकायत हुई थी। ऐसे में कोरोना के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचने की संभावनाएँ हैं।

फिलहाल स्वास्थ्य में है सुधार

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल विधायक पुरुषोत्तम कँवर के स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिला है, और वे किसी भी खतरे में नहीं हैं। राहत की बात यह भी है कि विधायक के परिवार वालों और करीबियों की भी कोरोना जाँच की गई पर उनमें से विधायक के ड्राईवक के अलावा कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!