ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमदेश

नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो खूंखार टॉप नक्सली सहित 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर हाल फिलहाल के नक्सली सर्च ऑपरेशन में सबसे बड़ी सफलता

महाराष्ट्र 13 नवंबर 2021 महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच के गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है।

मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी

शनिवार सुबह शुरू हुआ ऑपरेशन 
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में उस समय हुई, जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। हालांकि, अभी तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक शीर्ष विद्रोही नेता भी शामिल है। इससे पहले मई में गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया था

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!