ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

प्लांट का गेट बंद कर भू विस्थापितों की जायज मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ,लैंको प्रबंधन का फूंका गया पुतला मुर्दाबाद के लगे नारे

छत्तीसगढ़ कोरबा 17 अगस्त 2021 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताड़ी स्थित पावर प्लांट लैंको के खिलाफ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बैनर तले भूविस्थापितों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही धरने पर बैठे भू विस्थापितों द्वारा लैंको प्रबंधन का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है कि ग्राम पताड़ीस्थित लैंको अमरकंटक पावर प्लांट द्वारा प्लांट के आसपास की सैकड़ों एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है लेकिन जमीन के एवज में नौकरी मुआवजा व पुनर्वास सहित मूलभूत सुविधाओं को देने में आज तक आनाकानी की जा रही है जिस संबंध में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना को पीड़ित शैलेश सोनवानी के परिवार द्वारा लिखित आवेदन देते हुए उचित कार्यवाही की मांग व सहयोग हेतु पत्र दिया गया है जिसके बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा उन्हें न्याय दिलाने हेतु सहयोग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है यह पहली बार नहीं है जब लैंको के खिलाफ भूत विस्थापितों ने आवाज उठाई हो इसके पहले भी नौकरी मुआवजा व मूलभूत जैसी सुविधाओं को लेकर पावर प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन पावर प्लांट प्रबंधक द्वारा इतनी गंभीर समस्या को अनदेखा किया जाता रहा है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!