ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

राहुल गांधी पर ₹200 का जुर्माना, केदारनाथ यात्रा के नए नियम, भारत पर अमेरिका का 100% टैरिफ

कल की बड़ी खबर कोर्ट के उस आदेश की रही, जिसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले की रही, जिसमें भारत पर 2 अप्रैल से 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है।

यूपी की लखनऊ कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाते हुए 14 अप्रैल 2025 को पेश होने को कहा है। राहुल पर दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में सावरकर के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है। इस पर जून 2024 में लखनऊ की MP-MLA कोर्ट में शिकायत दर्ज हुई थी। राहुल लगातार पेशी पर आ नहीं रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने जुर्माना लगाया। शिकायत में कहा गया है कि राहुल ने सावरकर को ‘अंग्रेजों का नौकर’ और ‘पेंशन लेने वाला’ कहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देश दशकों से हम पर टैरिफ लगाते आ रहे हैं, अब हमारी बारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!