ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा जिले में डीएफ की राशि में 600 करोड़ की कमीशन खोरी ED ने जारी किया प्रेस नोट

netagiri.in – कोरबा/रायपुर। Korba DMF Scam: छत्तीसगढ़ के कोरबा में DMF में हुए भ्रष्ट्राचार की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रेस नोट जारी करके कोरबा जिले में करोड़ के DMF के फंड में 5 से 6 सौ करोड़ की कमीशनखोरी का खुलासा किया है।

 

Korba DMF Scam: ED ने यह खुलासा करते हुए प्रेस नोट में बताया है कि ED, रायपुर ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले से जुड़े छत्तीसगढ़ में 13 स्थानों पर 01.03.2024 को तलाशी अभियान चलाया है।

Korba DMF Scam: ED की जांच से पता चला कि ठेकेदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक अधिकारियों को भारी मात्रा में कमीशन/अवैध परितोषण का भुगतान किया है, जो अनुबंध मूल्य का 25% से 40% तक है। कोरबा को DMF निधि में इसकी स्थापना से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक 2000 करोड़ रूपए मिले। कमीशन की प्रचलित दर के अनुसार, अकेले कोरबा में कमीशन की राशि 500-600 करोड़ रुपए होगी। प्रेस नोट में ईडी की ओर से कहा गया है कि पूरे राज्य के डेटा का विश्लेषण और अपराध की आय की मात्रा निर्धारित करने का काम चल रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!