ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

टोल नाका पास वाहनो की आकस्मिक चेकिंग के दौरान 10 लाख नगदी सहित तीन पकड़ाए

netagiri.inरायपुर : आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास वाहनो की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/08/ए सी/6699 को चेक करने पर बैग में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियोें ने अपना नाम स्वरूप सिंग, प्रथम अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल निवासी सराईपाली महासमुंद का होना बताया। लाखों रूपये नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। –
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों व्यक्तियों के पास रखंे कुल 10 लाख रूपये नगदी रकम को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना मंदिर हसौद में जप्त किया गया है।

01. स्वरूप सिंह पिता मंजीत सिंह उम्र 35 साल निवासी उड़ियापारा थाना सराईपाली महासमुंद।

02. प्रथम अग्रवाल पिता अम्ब्रेश अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी अग्रसेन चौक सराईपाली।

03. आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरमान अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी झिलमिला सराईपाली।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!