ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

तंत्र मंत्र और बली के सहारे खजाना निकालने की कोशिश , बांगो पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

कोरबा जिले के बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत  एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां आधुनिकता के इस दौर में अंधविश्वास का इस कदर बोलबाला है कि लोग तंत्र-मंत्र के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दबे खजाने को खोजने का प्रयास अभी भी करते हैं, ऐसे ही कुछ हुआ बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मातिन गांव में जहां अंबिकापुर से पांच लोग हंडा निकालने पहुंचे थे,

जानकारी के मुताबिक कोरबा पुलिस ने एक तांत्रिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी तंत्र साधना की शक्ति से जमीन के अंदर से खजाना निकालने पहुंचे थे। विशेष अनुष्ठान कर बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे।

काला जादू और तंत्र–मंत्र की शक्ति से जमीन के नीचे से खजाना निकालने के प्रयास का हैरतंगेज मामला सामने आया है। बागों थाना इलाके के मातिन गांव के बाहर जंगल में तंत्र–मंत्र का खेल चल रहा था। दीपक जलाकर, नींबू, सिंदूर, लाल कपड़ा चढ़ाकर बकरे की बलि देने की तैयारी थी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पता चला कि अंबिकापुर में रहने वाले पांच लोग हांडा निकलने आए है। गांव के सरपंच ने बताया कि पूर्व में भी गांव से कुछ प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई थी जिनकी सूचना पर बांगो पुलिस को दे दी गई थी और उस पर कार्यवाही भी हुई थी, इस तरह खजाना खोजने की घटना पहली बार हुई है, बरहाल पकड़े गए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!