ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान.. भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

,

Netagiri.in—-कोरबा बाकी मोगरा गजरा के दशहरा मैदान पर NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रमुख पत्रकारों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ की ओर से यह कार्यक्रम सफल हुआ जिसमें विकास सोनी , खालिक अंसारी , रुपेश महंत , सुनील दास , अमर भारद्वाज , रामलाल कुर्रे , प्रियांशु मल्होत्रा , विमल कुमार , अजीत कुमार , राजेश सोनी , महावीर यादव का विशेष योगदान रहा ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र , विशिष्ट अतिथि हितानंद अग्रवाल नेताप्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा , डॉ. सी.पंथ चिकित्सा अधिकारी उप स्वास्थ्य केन्द्र कटाईनार , अतिथि प्रदीप अग्रवाल , कार्यक्रम के अध्यक्षता रितेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि एसईसीएल बांकीमोंगरा , श्रीमती शैल राठौर अध्यक्षा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा , हरिहर दास ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस बांकीमोंगरा , अनिता राजपूत महिला महामंत्री भाजपा , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सदस्य अश्वनी मिश्रा , लखपत शर्मा , घुड़देवा पार्षद पवन गुप्ता , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा उदय शर्मा , पुर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बांकीमोंगरा भागवत विश्वकर्मा , हनुमान पांडे , राघुराज सिंह उईके आदिवासी जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य पूर्व युवा आयोग का अध्यक्ष , मुकेश जयसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली , राजकुमार मिश्रा , आदित्य चौधरी विधायक प्रतिनिधि शा. महाविद्यालय बांकीमोंगरा , मंच संचालनकर्ता रामप्रसाद डहरिया संरक्षक प्रेस क्लब बांकीमोंगरा सहित विनोद साहु बांकीमोंगरा प्रेस क्लब संरक्षक , रामेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष प्रेम क्लब कोरबा , रेनू जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, हीरा राठौर, विकास निर्मलकर,अमरिंक सिंह संभागीय उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ , श्रीधर नायडू संभागीय सचिव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ , अरुण सांडे अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कोरबा , समीर गुप्ता शहर जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा , दीपका प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज महतो वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह राजपूत , राजेश मिश्रा , राजकुमार साह राजू बंजारे एवं बांकीमोंगरा , कोरबा , कटघोरा , पोड़ी- उपरोड़ा , तुमान , दर्री , एनटीपीसी , छुरी , करतला , उरगा , बर्फबारी , बालको , कुसमुंडा , हरदीबाजार , दीपका , बल्गी , शक्ति , बिलासपुर सहित आसपास क्षेत्र से सैकड़ों पत्रकार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । जिन्हें आयोजनकर्ताओं के द्वारा सम्मान किया किया गया ।

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार पूरे वर्ष समाज की हर छोटी-बड़ी खबर को सामने लाने में अपना बहुमूल्य समय देते हैं, चाहे वह नेता हों या समाज का बुद्धिजीवी वर्ग। इसके बावजूद, पत्रकारों को सम्मान देने या उनकी कड़ी मेहनत को सराहने के लिए अक्सर कोई शुभकामना संदेश भी नहीं भेजा जाता। वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि हमें अपनी उपयोगिता खुद ही साबित करनी होगी ताकि लोगों को हमारी याद केवल खबरों के प्रकाशन के समय न आए, बल्कि पत्रकार दिवस पर भी याद की जाए।

समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिले के पत्रकारों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग को भी बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन समुहित भोज के साथ हुआ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!