ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

फेमस बिल्डर का शव नाले से बरामद, पूरे इलाके में हड़कंप

पटना ,के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध बिल्डर का शव गुरुवार की देर शाम नाला से बरामद हुआ। मामले की जांच कर रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंताजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा कि मौत नाले में डूबने से हुई या हत्या है। घटना के बारे में बताया जाता है कि नोहसा निवासी पिनाइकल ग्रुप के मालिक शब्बीर आजम अपने एक बड़े प्रोजेक्ट के निमार्ण स्थल पर दोपहर में गये थे।

Maharashtra में अब शुरू होगी रिसॉर्ट पॉलिटिक्स! कांग्रेस ने नतीजों के बाद विधायकों को यहां शिफ्ट करने का बनाया प्लान

निमार्ण कार्य का जायजा लेते हुए टहल रहे थे कि अचानक से लापता हो गये। कुछ देर बाद उनके कर्मचारी ने पास के नाला के पास मोबाइल देखा। मोबाइल कंपनी के मालिक का था। इसके बाद कर्मचारी उनकी खोज करने लगे, तब देखा की शव नाले में पड़ा है।शव को निकाल एम्स लेकर भागे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन की। खुला नाला महज एक फीट ही था। पुलिस ने नाले में जमा पानी की भी मापी की। नाले में चार फीट पानी जमा था। पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है।

कांकेर जिले को मत्स्यपालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड* नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने दिया सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

वहीं एक अन्य घटना में जहानाबाद के डेढ़सैया गांव में अपने मायके आई एक महिला को उसके पति ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला खुशबू देवी की शादी दो साल पूर्व पटना के गौरीचक निवासी बबलू से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति बबलू का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया था। दो माह पूर्व खुशबू अपने तीन माह के बच्चे के साथ मायके आ गई थी, जहां अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

गुरुवार को बबलू अपने ससुराल पहुंचा और खुशबू को साथ ले जाने की जिद करने लगा। खुशबू के पिता अशोक बाद में भेजने की बात कहकर अपने काम से निकल गए। घर में एक भाभी के अलावा बबलू-खुशबू और तीन माह का बच्चा रह गया। पिता के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया,जिसके बाद आगबबूला बबलू ने मासूम बच्चे के सामने ही चाकू से गोदकर खुशबू की हत्या कर दी और फरार हो गया।

चीख सुनकर भाभी अपने कमरे निकली, खुशबू को लहूलुहान देखकर अपने पति पिंटू और ससुर अशोक को सूचना दी। दोनों आनन फानन पहुंचे और खुशबू को सदर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर स्वजन के बयान पर आरोपित बबलू पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!