ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG CRIME: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

बालोद। जिले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है, जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!