ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों को 2649 करोड़ रुपये का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है. छत्तीसगढ़ में धान 14 नवंबर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है. राज्य में 14 नवंबर से अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. राज्य में अब तक 2.89 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है. धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 2649 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया गया है. धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है. इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है. इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है. अधिकारियों ने बताया कि 27 नवम्बर को 46285 किसानों से 2.07 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है. इसके लिए 52360 टोकन जारी किए गए थे. आगामी दिवस के लिए 50 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!