ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

महिलाओं से ठगे 8 करोड़, आरोपी ब्रांच मैनेजर, पूर्व मैनेजर और कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने धरदबोचा

जांजगीर : चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कम्पनी में 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ की ठगी के मामले में 3 आरोपी चाम्पा ब्रांच के मैनेजर ईश्वर दास महंत, पूर्व मैनेजर संतोष दास मानिकपुरी और कम्प्यूटर ऑपरेटर गोपी किशन को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों आरोपी में से 1 जांजगीर-चाम्पा, 1 कोरबा और 1 सक्ती जिले के रहने वाले हैं. चाम्पा पुलिस ने कम्पनी के दफ्तर की सामग्री को जब्त किया है. इधर फरार आरोपियों की तलाश में चाम्पा पुलिस जुटी हुई है. वहीं 2 आरोपी डायरेक्टर अखिलेश सिंह और राजू सिंह को कोरबा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

दरअसल, फ्लोरा मैक्स कम्पनी के द्वारा महिलाओं से 30-30 हजार रुपये बैंकों से लोन निकलवाकर बिजनेस स्कीम का झांसा दिया था और 30 हजार लेकर हर माह 27 सौ रुपये देने की बात कही थी. इस दौरान महिलाओं ने यूनिट बनाकर और भी महिलाओं को जोड़ा. फिर यह आंकड़ा जिले में 27 सौ पहुंच गया और 8 करोड़ की ठगी हो गई.

कोरबा के बाद चाम्पा में भी ऑफिस खोला गया था. महिलाओं की रिपोर्ट पर चाम्पा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, फरार आरोपियों की तलाश जारी है

आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में  अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरी दिलीप सिंह, उपनिरी. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर सेल टीम से सउनि विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा तथा सउनि मुकेश पाण्डेय थाना चाम्पा का योगदान रहा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!