ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidenthanthiकोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

किसान की पांच गायों को हांथी ने कुचला हुई मौत , घरों में तोड़फोड़,फसलों को भी किया बर्बाद , वनांचल क्षेत्र में हाथियों का आतंक

 

Netagiri.in—कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां बीती रात एक हाथी ने पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिर्री पंचायत के बहरापारा गांव निवासी गोविंद सिंह की पांच गायों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है तो वहीं आसपास किसने की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है गरीब किसानों के घरों पर भी हाथी द्वारा तोड़फोड़ किया जा रहा है जिसके चलते ठंड में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

 

आपको बता दे कि इन दोनों कटघोरा बंद मंडल क्षेत्र अंतर्गत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले और कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्रों में 40 से 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जो दिन के समय गौरेला पेंड्रा मरवाही और देर रात होते ही कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिर्री के बगलत्ता के जंगलों में अपना डेरा डाल लेते हैं जिसके चलते आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिलता है डर के साए में जी रहे ग्रामीण तैयार हो चुकी धान की फसलों को काटने और जंगली आजीविका पर निर्भर ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!