ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

रायपुर के कबाड़ व्यवसायी राजीव बंसल को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार, परित्वक्ता शिक्षा महिला से शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

 

 

Netagiri.in—कोरबा । परित्यक्ता महिला शिक्षिका को प्रेमजाल में फांस कर विवाह करने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले रायपुर के कबाड़ व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी में पीड़िता शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराते कहा था कि वह क्षेत्र में संचालित एक शासकीय स्कूल की शिक्षिका है।

दो साल पहले उसकी सहेली के साथ रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी राजीव बसंल उसके घर आया था। इस दौरान पहचान हुई और बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर भी उसने ले लिया।

मोबाइल पर दोनों कई बार बातचीत भी करते थे। एक बार अचानक बंसल ने उसके (शिक्षिका) खाते में 10 हजार रुपये डाल दिया। इस संबंध में पूछताछ किए जाने पर उसने गलती से रुपये जाने की बात कही।

इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, इसलिए वह अपने परिवार वालों के साथ रहती है।

वहीं बंसल ने शिक्षिका को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। बंसल कई बार कोरबा आकर शिक्षिका से मिलने आता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कही तो बंसल ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की।

सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की पतासाजी शुरू की। सूचना मिलने पर आरोपित को कटघोरा क्षेत्र से पकड़ा गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!