ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जताया विरोध विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

Netagiri.in—कोरबा। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच कोरबा के माध्यम से सर्व समाज ने भी अपना विरोध जताया। मंगलवार को बांग्लादेश में हो रहे हिंसा के खिलाफ सर्व समाज ने निहारिका के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन कर कोसाबाड़ी तक आक्रोश रैली निकाला गया। तत्पश्चात जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।

 

सर्व समाज के वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सनातन संस्कृति से जुड़े हिन्दु, बौद्ध, जैन एवं सिख समाज पर किए जा रहे हमलों, धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ आक्रोश जताया व अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का संदेश दिया।

हिंदू समाज में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर गुस्सा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंसा एवं कट्टरपंथियों द्वारा लगातार लूटपाट, आगजनी और अनाचार की वारदात की जा रही है। पड़ोसी देश में इस तरह की समस्या रुकने के बजाए दिन ब दिन विकराल रूप लेती जा रही है। जो हमारे सर्व समाज के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।

 

 

 

विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने कहा है कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वह कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देता है और इसके व्यापक दुष्प्रभाव वैश्विक स्तर पर बढ़ सकते हैं। इसलिए विषय को अत्यंत गंभीरता से लेने और दोषियों को दंडित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुख, हिंदूवादी संगठन, जिला भर से आए सैकड़ो धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!