ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG BREAKING: शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से

रायपुर। दिसंबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो वहां पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इस बार जमकर ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं कुछ राज्यों में स्कूली छात्र सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!