ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

खुले में राखड़ और डस्ट-धूल से परेशान हैं खुलेनागरिक : ज्योत्सना महंत

 

Netagiri.in—-कोरबा। मेडिकल कालेज कोरबा से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में मिल रही शिकायतों को लेकर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली व भर्ती मरीजों से मुलाकात कर हाल जाना व कोरबा क्षेत्र में खुले में फेंके जा रहे राखड़ और सडक़ में धूल-डस्ट को लेकर राख उत्सर्जित करने वाली कंपनियों को इस ओर ध्यान देने सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है। साथ ही कटघोरा में घोषणा हुए 100 बिस्तर के अस्पताल पर प्रसन्नता जताते हुए जल्द ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलना चाहिए।

 

 

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने कोरबा दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में लगातार हो रही मौतों की जानकारी मिलने पर अस्पताल का अवलोकन कर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन से कोरवा आदिवासी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने को कहा। सांसद ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने शासन व जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि अस्पतालों में स्टाफ सहित एम्बुलेंस की सुविधा चौबीसों घंटे मिले, इसके लिए आवश्यक पहल करने की जरूरत है। साथ ही जिला चिकित्सालय सहित विकासखण्डों के अस्पतालों में भी जरूरतों को पूरी किए जाने की आवश्यकता है। सांसद ने कोरबा शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में राखड़ फेंकने और सडक़ों में धूल-डस्ट की मिल रही शिकायतों पर कहा कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे और राख उत्सर्जित करने वाले कंपनियों को भी हिदायत दी जानी चाहिए। सांसद ने कटघोरा में मुख्यमंत्री द्वारा 100 बेड अस्पताल की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कोरबा, सरगुजा, बैकुण्ठपुर जिले का सेंटर कटघोरा में 100 बेड अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सांसद ने अस्पताल निर्माण कार्य में शीघ्रता लाने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह भी किया है।
0 केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी सांसद
लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 9 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!