ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस- 8 आरोपियों की ज्यूडीशियल कस्टडी बढ़ी:अब तक 26 लोग गिरफ्तार हो चुके

मुंबई , की कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुख्य शूटर समेत आठ आरोपियों को 16 दिसंबर तक ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया। इनकी कस्टडी शनिवार को खत्म हो रही थी। सभी को विशेष मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां इनकी कस्टडी बढ़ा दी गई।

बाकी के आरोपी पहले ही ज्यूडीशियल कस्टडी में हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ 30 नवंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई गई थीं।

इससे पहले 5 दिसंबर को एक आरोपी ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान को मारने का प्लान था। लेकिन सिक्योरिटी टाइट होने की वजह से प्लान बदल दिया गया।

सलमान को बीते कुछ सालों से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से लगातार धमकियां मिल रही हैं। काले हिरण के शिकार मामले का हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!