ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

धीरेंद्र शास्त्री के भाई बोले-हमारा रिश्ता खत्म

छतरपुर , बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम शास्त्री के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से पहले में वे धीरेंद्र शास्त्री से अपना रिश्ता तोड़ने का दावा कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हमारे किसी भी विषय को धाम से या महाराज जी से न जोड़े। हमारा उनका अब कोई भी संबंध नहीं है। हमने इसकी जानकारी कोर्ट में दे दी है।

शालिग्राम ने ये वीडियो सोमवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने दूसरा वीडियो डाला। इसमें उन्होंने पहले वीडियो को गलत तरीके से पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘आप उस वीडियो पर बिल्कुल भी यकीन न करें और न ही उसे इस तरह से फैलाएं।’

जय श्री राम। हमारे कारण सभी सनातनी हिंदुओं की आस्था और बागेश्वर महाराज की छवि धूमिल हुई है। उस विषय को लेकर हम पूज्य बालाजी सरकार और महाराज से क्षमा मांगते हैं। आज से हमें या हमारे किसी भी विषय को बागेश्वर धाम और बागेश्वर वाले महाराज जी से न जोड़ा जाए। क्योंकि हमने आज से ही उनसे अपने परिवारिक रिश्ते आजीवन…हमेशा के लिए खत्म कर दिए हैं।

आज से उनसे हमारा कोई भी रिश्ता या कोई भी संबंध नहीं है। इसकी जानकारी हमने अपने डिस्ट्रिक्ट के फैमिली कोर्ट में दे दी है। एक कॉपी हमारे पास भी रखी है। आप सभी से निवेदन है कि कृपया कर हमारे किसी भी विषय को धाम से या महाराज जी से न जोड़े। हमारा उनका अब कोई भी संबंध नहीं है। सब संबंध समाप्त हो चुके हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!