ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Breaking : नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट

बीजापुर. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं. आज फिर नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है.

बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी. अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा कि भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम की नक्सलियों ने देर रात घर से अपहरण किया था और गला घोंटकर उसकी हत्या की है. इसके बाद सोमनपल्ली मार्ग पर शव फेंका गया है. शव के पास से पर्चा बरामद हुआ है. पर्चा में मुखबिरी का आरोप लगाया गया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!