ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

भिलाई के कुरुद बस्ती में 50 वर्षीय महिला प्रभा साहू ने बीमारी से तंग आकर खुद को आग लगा ली। महिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जामुन थाना क्षेत्र की है।

महिला की छोटी बेटी तेजेश्वरी ने बताया कि, उसकी मां के शरीर में तेज जलन होने की बीमारी थी। उसे इतनी तेज जलन होती थी कि, वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। घर में कमाने वाली दो बहने हैं। काफी इलाज कराने के बाद जब बीमारी ठीक नहीं हुई, तो उमां ने खुदकुशी कर ली।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!