ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर:IED ब्लास्ट में DRG के 2 जवान जख्मी

बीजापुर , छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। वहीं, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि, दोनों की स्थिति ठीक है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, मुनगा गांव के जंगल में DVCM दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी-2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू समेत अन्य 30-40 माओवादियों की उपस्थिति है। इसी सूचना के आधार पर DRG की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!