ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। एनएलसी की ओर से ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है।कोरबा में मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस ने जारी किया यातायात रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन माध्यम से NLC की ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित 3 जनवरी 2025 तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें। 

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार नर्सिंग में ग्रेजुएट/ बीएससी नर्सिंग/ इंजीनियरिंग में डिग्री/ नर्सिंग में डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु अप्रेंटिसशिप रूल्स के तहत होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • एनएलसी इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करें।
  • आप अप्रेंटिसशिप सेक्शन में जाकर भर्ती से सम्बंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी नए पेज पर मांगी गई सभी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!