ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रोज़गार

CWC Recruitment 2024: यहां मैनेजमेंट ट्रेनी समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, 12 जनवरी तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC ) ने मैनेजमेंट ट्रेनी, अकाउंटेट, अधीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 179 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 दिसंबर, 2024 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/cwcvpnov24/ पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2024 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
सीडब्ल्यूसी वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 12 जनवरी, 2024 CWC Recruitment 2024: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन वैकेंसी डिटेल्स 

सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मैनेजमेंट ट्रेनी के 40, मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल के 40 और अकाउंटेट के 09 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 81 और अधीक्षक के 02 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 10 और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एसआरडी के 02 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फाॅलो करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

CWC Recruitment 2024: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाना होगा। अब यहां होमपेज पर Careers@CWC टैब पर जाएं। यहां होमपेज पर उपलब्ध “(2024CO25) विज्ञापन संख्या CWC/1-मैनपावर /DR/Rectt/2024/01” के सामने उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरें। शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले एक बार उसे क्रास चेक करें। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर आवेदन पत्र सबमिट कर दें। भरे हुए आवेदन पत्र का सबमिट करके रख लें।

 

इस वैकेंसी के अलावा, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2024 से शुरू हो रही है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2024 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!