ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, शीतकालीन सत्र के बाद लागू हो सकती है आचार संहिता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य सरकार दोनों चुनावों को एक साथ कराने की योजना बना रही है, जिससे चुनावी माहौल में और भी हलचल देखने को मिल रही है।

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के लिए जनता में उत्सुकता और चर्चाएं बढ़ी हैं। लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि चुनावों की तारीख क्या होगी। इस बीच, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!