ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

संविधान पर चर्चा, मोदी बोले- यह लोकतंत्र का उत्सव

दिल्ली , संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में शामिल हुए। मोदी बोले- हम सबके लिए और सभी देशवासियों के लिए इतना ही नहीं, विश्व के लोकतांत्रिक देशों के नागरिकों के लिए ये गौरव का पर्व है। बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का ये अवसर है।

मोदी बोले- 75 साल की ये उपलब्धि साधारण नहीं असाधारण है। जब देश आजाद हुआ, उस समय भारत के लिए जो-जो संभावनाएं व्यक्त की गईं थी, उन सभी संभावनाओं को परास्त करते हुए संविधान हमें यहां तक ले आया है। इस महान उपलब्धि के लिए संविधान निर्माताओं के साथ-साथ मैं देश के कोटि-कोटि नागरिकों को नमन करता हूं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!