ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentदेश

दर्दनाक हादसा: इतनी बुरी तरह जले… शवों के DNA टेस्ट कराने की आई नौबत; जयपुर हादसे में अब तक 14 की मौत

जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घटना में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और 35 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 28 लोग 80 फीसद तक जल चुके हैं। कई लोग वेंटिलेटर स्पोर्ट पर हैं।दरअसल, भांकरोटा अजमेर रोड बीते दिन एलपीजी टैंकर में हुए ब्लास्ट से कई मीटर दूर वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि कई लोगों के शव पहचाने भी नहीं जा रहे। डीसीपी पश्चिम जयपुर अमित कुमार ने ये जानकारी दी।

CG NEWS : 200 लोगों से 5 करोड़ की ठगी : 5 गुना रिटर्न के चक्कर में फंसे

शवों का होगा DNA

कई शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण सरकार ने अब उनके डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। मृतकों के डीएनए सैंपल जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विस्फोट के बाद से अब तक क्या हुआ?

  • शुक्रवार को सुबह 6 बजे के करीब एलपीजी गैस से भरा टैंकर एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर होते ही भयंकर विस्फोट हुआ। ब्लास्ट का असर डेढ़ किमी क्षेत्र तक हुआ।
  • घटना के पास से गुजर रहे 40 वाहन इसकी चपेट में आ गए, जिससे शुरुआत में 7 लोगों की मौत की बात सामने आई।
  • हवा में उड़ रहे पक्षी भी बच नहीं सके, बाइक सवार युवक के चेहरे पर हेलमेट तक चिपक गया।
  • इसके बाद कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और घायलों की मदद की। वहीं, सीएम ने अस्पताल का दौरा किया।
  • पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
  • कई शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण सरकार ने अब उनके डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है।
  • मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!