छत्तीसगढ़
आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल: मुकेश बंसल बने मुख्यमंत्री के सचिव, अमित कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को आईएएस अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का फेरबदल किया गया। आईएएस मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस अमित कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।



