ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CRPF कांस्टेबल ने की खुदकुशी, बैरक में लटका मिला शव

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में एक CRPF कांस्टेबल ने खुदखुशी कर ली है. बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिला है. घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है. मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, भरनी सीआरपीएफ कैंप में आज एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक कांस्टेबल असम का रहने का वाला था. खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!