ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण का नया शेड्यूल जारी, 30 दिसंबर तक प्रक्रिया पूर्ण होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने पंचायत चुनावों से पहले होने वाले आरक्षण का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले जारी किया गया आरक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

नई प्रक्रिया के तहत 30 दिसंबर 2024 तक आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। प्रशासन ने आज से ही सूचना का प्रकाशन करने की घोषणा की है, ताकि प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

पुराना शेड्यूल रद्द, नई प्रक्रिया पर जोर
गौरतलब है कि इससे पहले आरक्षण के लिए जारी कार्यक्रम को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया था। नई प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए सभी जिला प्रशासनिक इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!