ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा: टीपी नगर स्थित सुलभ शौचालय के केयर टेकर प्रमोद कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 जुलाई 2024 की रात की है, जब प्रमोद कुमार सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी चरणदास महंत को गिरफ्तार किया।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी को पकड़ा गया और घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया गया। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!