ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

KORBA BREAKING: तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, दो की मौत, तीसरा गंभीर घायल

कोरबा: जिले के वनांचल लेमरू थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की जान चली गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ग्राम कनसरा-देवपहरी के पास हुआ, जब तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गृहग्राम बंजारीडांड लौट रहे थे।

रास्ते में एक मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित तीनों गहरी खाई में गिर पड़े। पुलिस के अनुसार, हादसे में दो युवक, अमृत गोंड (20) और राजेश गोंड (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक, भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!