ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentछत्तीसगढ़

रफ्तार वाहनों का कहर जारी, बलौदाबाजार और कोरबा में हादसों की बढ़ती घटनाएं

रायपुर: नए साल की शुरुआत के साथ ही तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार और कोरबा जिलों में हुए हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बलौदाबाजार में जहां एक माजदा वाहन घर में घुस गई, वहीं कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

बलौदाबाजार: घर में घुसा माजदा, ड्राइवर और हेल्पर घायल

घटना बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इस दौरान घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

हादसे में वाहन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर को निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर का सहारा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गिधौरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरबा: ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत, भीड़ का आक्रोश

कोरबा जिले में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन पहले तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने दो ट्रेलरों में आग लगा दी और ट्रेलर चालक के साथ मारपीट की। भीड़ ने चालक पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के दौरान राहगीरों को भी निशाना बनाया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रक एसोसिएशन ने की सुरक्षा की मांग

घटना के बाद ट्रक मालिक एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। एसोसिएशन ने ट्रक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!