ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस…8 घंटे तक लखमा से ED की पूछताछ:बाहर निकलकर कहा- लड़ाई अंतिम तक लडूंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से ED ने करीब 8 घंटे पूछताछ की है। वे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पहले ही रायपुर के ED दफ्तर पहुंच गए थे। यहां लखमा के बेटे हरीश और उनके तत्कालीन OSD रहे जयंत देवांगन भी मौजूद रहे। रात करीब 8 बजे वे थम्स अप दिखाते गाड़ी से निकले।

पूछताछ खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि, मैं गरीब व्यक्ति हूं, आदिवासी आदमी हूं, आदिवासियों के लिए आवाज उठाता रहूंगा। उसी से नाराज होकर भाजपा ने मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं। इसकी लड़ाई अंतिम तक लडूंगा। जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!