राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश में बदलाव किया है तीनों अधिकारी डीएसपी रैंक के अधिकारी है गृह विभाग छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में संशोधन आदेश जारी किया गया है गृह विभाग के अपर सचिव मनोज श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मंजू लता बाज जो सिविल लाइन बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है इसके पहले उन्हें अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी का पद दिया गया था वही अशोक जोशी को फिर से पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है इससे पहले राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय से ही छावनी भिलाई दुर्ग में पदस्थ किया था लेकिन अब फिर से मुख्यालय बुलाया गया है इसकेअलावा डीएसपी राजेश जोशी को पिछले दिनों अनुविभागीय अधिकारी गंडई से सिविल लाइन बिलासपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया था अब उनके तबादले में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी के पद पर पदस्थ किया गया है
Related Articles
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया तहसील कार्यालय दीपका का शुभारंभ
October 17, 2022
हाथी ने युवक को उतारा मौत के घाट
May 2, 2025


