ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज सीएसईबी ग्राउंड पर करेंगे ध्वजारोहण

कोरबा 15 अगस्त 2021/जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. टेकाम सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण स्वतंत्रता दिवस विशेष सावधानी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि डॉ. टेकाम द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। इस बार समारोह में मार्च पास्ट नही होगी केवल राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में स्कुली छात्र-छात्राओं की भागीदारी प्रतिबंधित रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मिष्ठान वितरण भी नहीं होगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रात्रि में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तहसील एवं जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे शैक्षणिक संस्थान जो खुले हुए हैं वहां पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!