ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

२५ वर्षों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय महिला नेत्री प्रशांति सिंह पर दांव लगा सकती है कांग्रेस,…. पालिका अध्यक्ष दीपका की प्रबल दावेदार…

 

Netagiri.in—

दीपिका।     —-नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु सक्रिय कांग्रेस नेत्री प्रशांति सिंह की दमदार दावेदारी की चर्चा होने लगी है उल्लेखनीय है कि ज़िले की राजनीति में प्रशांति पिछले २५ वर्षों से सक्रिय रह कर कांग्रेस के लिए पूरी शिद्दत से काम की है विधान सभा हो अथवा लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जीतोड़ मेहनत से कांग्रेस संगठन में इनका क़द कहा बढ़ा है वही कांग्रेस के क्षत्रप डॉ चरण दास महंत तथा सांसद ज्योत्सना महंत

का पूरा आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त है । कांग्रेस नेत्री प्रशांति सिंह ने एक मुलाक़ात में बताया की यदि पार्टी उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित करती है तो दीपका के समस्त कांग्रेस नेताओ व कॉर्यकर्ताओ की मदद से वे यह चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगी प्रशांति सिंह उच्च शिक्षित महिला है उनके मन में दीपका नगर पालिका के सर्वांगीण विकास की ललक है उनका कहना है दीपका में पिछले २५ वर्षों से रहते हुए उन्होंने यह के लोगो की सेवा की है महिलाओं के बीच लोकप्रियता का लाभ भी इन्हें मिल सकता है यही कारण है कि दीपका नगर पालिका अध्यक्ष के लिये कांग्रेस पार्टी में इनके नाम की खूब चर्चा हो रही है आदरणीय बोधराम कँवर प्पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर महासचिव प्रशांत मिश्रा प्रदेश सचिव तनवीर अहमद का आशीर्वाद भी इन्हें मिलेगा ऐसी चर्चा है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!