ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

माओवादियों की साजिश, IED विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल, जंगल में घंटों चला मुठभेड़

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में एक बार फिर माओवादियों की कायराना हरकत सामने आई है। सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है।

एरिया डॉमिनेशन के दौरान हमला
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 196 बटालियन की टीम महादेव घाट इलाके में एरिया डॉमिनेशन के लिए सुबह निकली थी। इस दौरान बीजापुर घाट के नीचे माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सीआरपीएफ जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही, लेकिन जवानों की मुस्तैदी के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए।

आईईडी विस्फोट से घायल हुआ जवान
मुठभेड़ के दौरान, नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। घटना के बाद टीम ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए घायल जवान को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!