ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा में फ्लोरा मैक्स ठगी मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, माइक्रोफाइनेंस दफ्तरों को किया सील

कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा महिलाओं से ठगी के मामले को लेकर अब जिला प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है दरअसल पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठी फ्लोरा मैक्स से पीड़ित महिलाओं ने कल कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के दो मंत्रियों राम विचार नेताम और मंत्री लखन लाल देवांगन को एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बंधक बना दिया था महिलाओं ने गेट को जाम कर दिया और मंत्रियों के काफिले को गेट से बाहर आने नहीं दिया जिसके चलते मंत्री 2 घंटे तक फंसे रहे लेकिन महिलाएं अपने जिद पर अड़ी रही महिलाओं की मांग है कि बैंकों से लिए गए लोन को माफ किया जाए कल देर शाम तक हुए बवाल के बाद अब जिला प्रशासन ने सख्ति का रुख अपना लिया है मामले में जहां पहले ही फ्लोरा मैक्स कंपनी के 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं अब प्रशासन की टीम ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों सहित अन्य बैंकों पर भी लगाम लगाना शुरू कर दिया है आज की कार्रवाई में जिले के लगभग 7 से 8 माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया है मामले में लगभग 50 से अधिक बैंक और माइक्रो फाइनेंस की लिस्ट है जहां से महिलाओं ने लोन लिया है और फ्लोरा मैक्स में पैसे लगाए थे
महिलाओं को घर पहुंच कर फाइनेंस कंपनियों ने लोन दिए और रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का पालन नहीं किया है कि नहीं इन सभी मामलों की जांच हेतु जिला प्रशासन ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को सील कर जांच शुरू कर दी है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!