कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली में सोमवार को छेरछेरा के दिन एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब दोनों युवक त्योहार के लिए चिकन और राशन खरीदने जा रहे थे।


