ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी देने वाला पकड़ाया ,जानें पूरा मामला

दिल्ली।’ के 400 स्कूलों में बम की फर्जी धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 12वीं का स्टूडेंट है। उसकी फैमिली एक NGO के संपर्क में थी, जो अफजल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था।

दरअसल, दिल्ली में 2024 में मई से लेकर दिसंबर तक 50 बम की धमकियां भेजी गईं। इसमें सिर्फ स्कूल ही नहीं अस्पताल, एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां भी शामिल हैं। इस महीने 4 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।

मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि सभी को पता है कि AAP का ऐसे NGO से गहरा संबंध है, जिन्होंने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था। फरवरी 2015 में अफजल गुरु की बरसी पर ‘टुकड़े-टुकड़े’ के नारे लगाए गए थे और AAP ने महीनों तक उस फाइल को बंद रखा। AAP को सामने आकर इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!