ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

कर्नाटक में कांग्रेस की जय भीम, जय बापू रैली:सिद्धारमैया बोले- गांधी सच्चे हिंदू

बेलगावी।’ महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने पर कर्नाटक कांग्रेस ने बेलगावी में मंगलवार को जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली निकाली। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। खड़गे ने कहा- भाजपा पिछले कई सालों से संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

अगर देश में संविधान नहीं होता तो देश में अराजकता होती। यही कारण है कि आजकल लोग गांधी को याद करते हैं। लोग उनके काम, उनके बलिदान और योगदान के लिए उनका सम्मान करते हैं। वहीं, CM सिद्धारमैया ने कहा- महात्मा गांधी एक डायहार्ड हिंदू थे

और कांग्रेस गांधी के हिंदुत्व में विश्वास रखती है। गांधी हमेशा भगवान राम का नाम लेते थे। जब नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या की, तो गांधी ने हे राम कहा था। भाजपा ने हमेशा गांधी को हिंदू विरोधी के रूप में पेश किया, लेकिन वो 100 प्रतिशत झूठ है।

डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा- भले ही गांधी जी की मृत्यु हो गई हो, लेकिन उनके मूल्य अभी भी जीवित हैं। यह सिर्फ कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है। राष्ट्रपिता के नेतृत्व और अहिंसा आंदोलन को दुनिया के सभी नेताओं ने स्वीकार किया था।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा-हम गोडसे पार्टी की कही हुई बातें नहीं सुनना चाहते। जो लोग स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में नहीं जानते। उन्हें नहीं पता कि बलिदान क्या होता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!