ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान जारी

कोरबा। 24 जनवरी 2024। कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस ने 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की है। इनमें से 9 ब्लैक स्पॉट्स राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर स्थित हैं।

इस अभियान के तहत नो पार्किंग में खड़े 17 वाहनों पर कार्रवाई की गई, ओवरस्पीड के 20 मामलों में चालान काटे गए, और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई।

पाली थाना क्षेत्र में सड़क मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया और हेलमेट वितरित किए गए। यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!