ब्रेकिंग…..एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही में तीन शासकीय सेवा दे रहे आरोपीयों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
ब्रेकिंग…..एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही में तीन शासकीय सेवा दे रहे आरोपीयों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Netagiri.in—-एसीबी टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते तीन रिश्वतखोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें जमीन सीमांकन के नाम पर एक लाख की रिश्वत लेने

वाले वाले राजस्व निरीक्षक को एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर रिश्वती रकम की पहली किश्त 30 हजार रूपये लेते हुये राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण को रंगे हाथों पकड़ा गया।
तो वही दूसरे मामले में जिला सारंगढ़ में हवलदार एवं आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है


एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि एक विवाद के मामले में निपटारे के लिये हवलदार सुमत डहरिया एवं आरक्षक कमल किशोर द्वारा 18,000 रूपये की मांग की गई थी जिसमें से 1500 रू. पेटीएम एवं 5000 रूपये नगद तत्काल उससे ले लिया गया था और बचे हुये रकम की मांग बार-बार उससे की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उन दोनों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 24.01.2025 एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर बची हुई रकम 10 हजार रूपये लेते हुये आरोपीगण सुमत्त डहरिया एवं कमल किशोर को रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।


