ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बालको थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

कोरबा: जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकबहरी के जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों के बीच पाया गया, जिसके पास से व्यक्ति के कपड़े और एक लाठी भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर डायल 112 की टीम के आरक्षक हिमाचल कंवर और चालक सत्येंद्र गेंदले पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बालको पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आरक्षक हरीश मरावी और अनिल साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना से इलाके में भय और असमंजस का माहौल है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!