जेल में अफ़्रीका के कैदी ने दी जान, 2020 में किया गया था गिरफ्तार
रायपुर 29 जनवरी 2025। रायपुर के केंद्रीय जेल में एक अफ्रीकन कैदी ने जान दे दी है। ड्रग्स मामले में अफ्रीकन कैदी को रायपुर के केंद्रीय जेल में रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर खाने की खराब व्यवस्था को लेकर अफ्रीकन मूल के कैदी लगातार विरोध कर रहे थे । आशंका है कि इस वजह से ही उसने अपनी जान दी है, मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम पैट्रिक यूबीके बावको था। पुलिस ने 30 अक्टूबर 2020 को एक ड्रग्स मामले में उसे गिरफ्तार किया था। पैट्रिक पर आरोप था कि नाइजीरिया गैंग से मुंबई के रास्ते ड्रग लाकर वह रायपुर में सप्लाई करता था। रायपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
पैट्रिक मूल रूप से लागोस नाइजीरिया का रहने वाला था। वह मुंबई में रह रहा था, वहीं से ड्रग्स वो रायपुर लेकर आया करता था। जानकारी के मुताबिक जेल के पहरेदार जब सेल के रूटीन चेक पर निकले तो पैट्रिक अपने ही सेल में फांसी के फंदे पर लटकता दिखा।
जिसके बाद जेल के अफसर को सूचना दी गई जेल कर्मियों से उतर कर एंबुलेंस के सहारे अम्बेडकर अस्पताल में भेजा। लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। जानकारी के मुताबिक बैटरी के परिजन भारत के लिए रवाना भी हो चुके हैं।



