ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS: आचार संहिता में आबकारी विभाग का एक्शन, दबिश देकर पकड़ी 8 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। चुनाव को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद की है।

यह शराब दूसरे प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई गई थी। विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई के लिए सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे़, कलेक्टर गौरव सिंह, और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!