ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

7,425 नशीली गोलियां जब्त, 4 युवक गिरफ्तार… रायपुर से हुई थी खरीदी!

रायपुर/भिलाई. दुर्ग की छावनी पुलिस ने 50 हजार रूपए की नशीली गोलियों के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुण्ठधाम मैदान मंच के पास चार व्यक्ति नशीली टेबलेट (गोली) की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से सफेद रंग के कैरी बैग में रखी 7,425 नशीली टेबलेट बरामद की, जिसकी कुल कीमत ₹49,500 आंकी गई. इसके अलावा, एक पल्सर मोटरसाइकिल (CG07CK1278) जिसकी कीमत ₹1,00,000 भी जब्त की गई. आरोपियों से पूछताछ के दौरान राहुल गिरी ने खुलासा किया कि उसने यह टेबलेट रायपुर निवासी आकाश राय नामक व्यक्ति से खरीदी थी. वहीं, वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि उसने अवैध व्यापार से अर्जित धन से उक्त पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी थी और इसका उपयोग नशीली टेबलेट की बिक्री में किया जाता था.

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध NDPS अधिनियम की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • राहुल गिरी (26 वर्ष), निवासी गांधी नगर, भिलाई 3
  • शुभम नंदी (30 वर्ष), निवासी शारदा पारा, कैंप 2, भिलाई
  • आसुतोष साहू (27 वर्ष), निवासी आजाद चौक, पुरानी भिलाई
  • वेद प्रकाश तिवारी (21 वर्ष), निवासी गांधी नगर, भिलाई 3
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!