ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

एडिशनल एसपी ट्रैफिक इंचार्ज ऋचा मिश्रा की प्रताड़ना से तंग आ कर, जिले के ट्रैफिक जवानों ने सामूहिक आत्महत्या की अनुमति मांगी है, लिखा पत्र…

दुर्ग जिले के ट्रैफिक जवान अपने ही विभाग के महिला एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा की प्रताड़नाओं से तंग आ कर सामूहिक आत्महत्या करने की अनुमति माँग रहे हैं पत्र लिखकर उज्जवल दीवान को प्रेषित करते हुए लिखा गया है कि अध्यक्ष संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ एवं आजाद जनता पार्टी से निवेदन है कि हम यातायात दुर्ग जिला के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी जो दिन रात ईमानदारी से मेहनत से अपनी ड्यूटी संपादित करते है, चाहे कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति की ड्यूटी या लाइन ऑर्डर की ड्यूटी, चाहे कैसी भी ड्यूटी हो, बिना किसी संकोच के भूखे पेट रह कर हम अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते है।

राष्ट्रीय जगत विजन ने उज्जवल दीवान से बात किया तब उन्होंने बताया कि एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा का विवादों से हमेशा नाता रहा है चाहे रायपुर में महिला सखी सेंटर गृह में महिला वकील के साथ हाथापाइ करना हो, चाहे कवर्धा में हो या वायरलेस में पदस्थापना के दौरान हो हमेशा से यह महिला एडिशनल एसपी विवादों से घिरी रही है। कुछ दिनों पहले दुर्ग जिले के कुछ ट्रांसपोर्टरों ने भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिख कर एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी उस पर अब तक क्या कार्यवाही हुई है अभी तक पता नही चला है। आगे उज्जवल दीवान ने कहा है कि अब बात जवानों के ऊपर अनुशासन के नाम पर होने वाले शोषण और अत्याचार की है अब “सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ” चुप नही बैठेगा जहां तक लड़ना पड़ेगा लड़ेंगे और जवानों के साथ न्याय करवाएंगे इसलिए उज्जवल दीवान गृह मंत्री विजय शर्मा से मिलने रायपुर उनके निवास पर गए थे लेकिन गृहमंत्री के प्रवास पर होने की वजह से उनसे मुलाकात नही हो पाई है जल्द ही इस मामले में कार्यवाही करवाएंगे और दोषी अधिकारी को उस स्थान से हटवाएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!