कोरबा
कटघोरा में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक गंभीर रूप से घायल
कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र के खुटरीगढ़ में एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चंदनपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया।
तेज रफ्तार और नशे की लत बनी हादसे की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि युवक नशे की हालत में था और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण वह नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई।


